लोगों को प्रभावित कैसे करें–
जॉन सी.
मैक्सवेल
आप माने या न माने, लेकिन दुनिया को प्रभावित करने का सबसे असरदार तरीका लोगों को प्रभावित करना है |
आप यह कैसे कर सकते है ? प्रभाव के द्वारा|
“अपना जीवन
दूसरो में उड़ेलकर, आप उनकी जिंदगी में वाकई बदलाव ला सकते है |” जब
आप दूसरो के जीवन में परिवर्तन लाते है, तो आपका जीवन भी बदल
जाता है|
1.
प्रभाव डालने वाले व्यक्ति में ...
लोगों के प्रति समग्रता होती है
मेरे ख्याल से जिंदगी में गलत तरीके अपनाने
वाले लोग भी शायद यही सोचते होंगे कि “किसे पता चलेगा”? लेकिन सच यह है कि आपके
जीवनसाथी, बच्चे, दोस्त और कामकाज के सहयोगी सभी जानते है | आप अपने निशानों को
भले ही अच्छी तरह छिपा लें, लेकिन आप तो जानते है न कि आपने क्या किया है |
अपनी इमानदारी को किसी भी कीमत पर हाथ से न जाने दें |
वास्तविक समग्रता बिकाऊ नहीं होती
यदि मैं लोगो को अपनि इच्छा का काम करवाने,
बेहतर काम करवाने, अधिक प्ररित करने और मुझे या एक-दूसरे को अप्संद करने के लिए इंसानों को
प्रभावितकरने वाली रणनीतियो और युक्तियो को इस्तेमाल करने कि कोशिश करू, जबकि मेरे अपने
चरित्र में बुनियादी रूप से खोट हो और उसमे दोहरापन या बेईमानी हो, तो आने वाले समय में
मैं सफल नही हो सकता |
समग्रता छोटी-छोटी बातों से जुड़ी है
यह एक नींव की तरह है, जिस पर सम्मान,
गरिमा और विश्वास जैसे गुण टिके होते है | यदि इसकी बुनियाद कमजोर है या बुनियादी
रूप से उसमे खोट है तो प्रभावकारी बनना असंभव हो जाता है |
समग्रता एक अंदरूनी कार्य है
समग्रता का विकास एक अंदरूनी काम है | इसके तीन तथ्य है :
1.
समग्रता परिस्थतियो से निर्धारित नहीं होती |
2.
समग्रता उपलब्धियों पर आधारित नहीं होती |
3.
समग्रता का अर्थ प्रतिष्ठा नहीं है |
समग्रता आपकी सबसे अच्छी मित्र है
कोई भी इंसान लंबे समय तक कोई मुखौटा पहने
नहीं रह सकता | जब भी आप अपनी समग्रता से समझौता करते है, आप स्वयं को असाधारण
रूप से नुकसान पहुचाते है , क्यूंकि असल में समग्रता ही आपकी सच्ची मित्र है | यह
कभी आपको धोखा नहीं देगी या फिर आपको मुश्किल में नहीं डालेगी | इससे आपकी
प्राथमिकताये सही रहती है | यह आपको सही राह पर बनाये रखती है | लोगों कि सही
आलोचना को स्वीकार करने , उससे सबक लेने और विकास करने में आपकी सहायता करती है |
समग्रता आपके मित्र की भी सबसे अच्छी मित्र है
समग्रता आपकी सबसे अच्छी दोस्त है और यह
आपके दोस्तों की भी सबसे अच्छी दोस्त हो सकती है, एक ऐसी दोस्त जो
उन्हें जीवन में शायद ही कभी मिले | जब आपके आस-पास के लोग जानते है कि आप
समग्रतापूर्ण व्यक्ति है, तो उन्हें मालूम होता है कि उनके जीवन को अधिक सार्थक
बनाने के अवसर का लाभ उठाने के लिए आप उन्हें प्रभावित करना चाहते है | ऐसे में
उन्हें आपकी मंशा को लेकर चिंता करने कि जरुरत नहीं पड़ती |
समग्रता का लाभ : विश्वास
समग्रता का सबसे महत्वपूर्ण आधार यह है कि
इससे अन्य लोग आप पर भरोसा करने लगते है | विश्वास न हो तो कुछ भी नहीं है |
व्यक्तिगत और पेशेवर संबंधो में विश्वास एकमात्र सबसे बड़ा कारक है| आजकल विश्वास
सबसे दुर्लभ वस्तु बनकर रह गया है |
आपको समग्रता के इन गुणों का रोज़ पालन करना
होगा :
·
चरित्र की आदर्श अनुरूपता
·
इमानदारी से संवाद करें
·
पारदर्शिता का मोल समझे
·
विनम्रता का उदाहरण बनें
·
लोगों की सहायता करने की भावना व्यक्त करें
·
अपने वादे पूरे करें
·
सेवा करने का रवैया अपनाएँ
·
जिन लोगों को आप प्रभावित करते है, उनके साथ दोतरफा
साझेदारी को बढ़ावा दें
विश्वास का लाभ : प्रभाव
जब आप लोगों का विश्वास अर्जित कर लेते है, तो वे आपके प्रति
संशयमुक्त हो जाते है और यह प्रभाव डालने का एक प्रमुख तरीका है|जब लोग आप पर
भरोसा करने लगते है, तो आपके प्रभाव का स्तर भी बढ़ जाता है | उसी समय आप उनके जीवन पर प्रभाव
डालने की स्थिति में होते है | लेकिन यह वह समय है, जब आपको सावधानी भी
बरतनी चाहिए, क्यूंकि ताकत एक खतरनाक चीज़ हो सकती है |
समग्र व्यक्ति बने
आप अपने कार्यो को अपने सिध्हंतो के अनुकूल
ढाल सकते है या अपनी गतिविधियों के हिसाब से अपने सिध्हंतो को ढाल सकते है | यही
चुनाव आपको करना है | यदि आप प्रभावशाली व्यक्ति बनना चाहते है तो बेहतर है कि आप
समग्रता का मार्ग चुने, क्यूंकि बाकी सभी रास्ते अंततः विनाश की और जाते है |
समग्र व्यक्ति बनने के लिए आपको बुनियादी
बातों पर लौटना होगा | आपको कठिन चुनाव करने होंगे, लेकिन अंततः वे आपके
लिए उचित रहेंगे |
· ईमानदारी,
विश्वसनीयता और गोपनीयता को लेकर प्रतिबद्धता रखें
· पहले से ही निर्णय कर
ले कि आप बिकाऊ नहीं है
· छोटी-छोटी बातों का
महत्त्व समझे
· हर दिन वह काम करें, जो आपको करना चाहिए, न कि जो आप करना
चाहते है
2.
प्रभाव डालने वाला व्यक्ति...
लोगो का विकास करता है
देखभाल की प्रकृति
एक हद तक इंसान भी अन्य प्राणियों कि तरह
प्रतिक्रिया करते है | अपने आस-पास देखने पर आप पाएंगे कि आपकी जिंदगी में ऐसे लोग
है, जो प्रोत्साहन,
पहचान, सुरक्षा और आशा के रूप में आपसे पोषण चाहते है | यह प्रक्रिया देखभाल या
परवरिश कहलाती है |
विकास करने वाला व्यक्ति दाता होता है
अब आप बेहतर ढंग से जान गए होंगे कि अपने
अपने कर्मचारियों, परिवार के सदस्यों, दोस्तों, अपने साथियों और सहकर्मियों के साथ किस
प्रकार का व्यवहार किया जाये | शुरुआत इस प्रकार करें :
प्रेम
हम लोगो के लिए जितने फिक्रमंद होंगे, हमारा उतना ही गहरा
प्रभाव उन पर पड़ेगा |
आदर
जहाँ प्रेम दूसरो को देने पर ध्यान
केन्द्रित करता है, वही आदर उनसे कुछ प्राप्त करने की इच्छा व्यक्त करता है | आदर दूसरे
इंसान की योग्यता या योगदान करने की क्षमता को स्वीकारता है|
सुरक्षा का एहसास
किसी कि देखभाल करने का एक महत्वपूर्ण
हिस्सा है, लोगो को सुरक्षित महसूस करवाना |
मान्यता देना
व्यवसाय या उद्योग में लगे लोग ही नहीं,
बल्कि हर कोई मान्यता या पहचान का महत्व समझता है | जरा सा श्रेय किसी इंसान की
निजी जिंदगी में बहुत मायने रख सकता है | जब भी मौका मिले, लोगों को श्रेय देना न
भूलें | इससे उनका व्यक्तित्व बनेगा और उन्हें प्रेरणा मिलेगी |
प्रोत्साहन
प्रोत्साहन किसी इंसान कि जितनी मदद करता है, शायद ही कोई अन्य
चीज़ करें |
प्रभावित करने कि क्षमता प्रोत्साहन का एक
अन्य परिणाम है | प्रोत्साहित करने वाला इंसान लोगो के जीवन पर प्रभाव डालता है |
उन्हें क्या मिलता है
अपने बारे में सोचने के बजाय, दूसरो को
प्राथमिकता दें | स्वयं को उस जगह पर रखने कि कोशिश करे |
सकारात्मक स्वाभिमान
आत्म-मूल्यांकन कि प्रकृति का किसी व्यक्ति
के जीवन-मूल्यों, मान्यताओ, विचार प्रक्रियाओ, भावनाओ, आवश्यकताओ और
लक्ष्यों पर गहरा प्रभाव पड़ता है |
जुड़ाव की भावना
अगर दूसरो को अच्छी तरह विकसित करना चाहते
हो, तो स्वयं को दूसरो
कि जगह रखकर सोचें | लोगो को साथ शामिल करने के तरीको पर विचार करें |
परिप्रेक्ष्य
जब लोगो की देखभाल होती है, तो उनका अपने प्रति
दृष्टिकोण बेहतर होता है | अधिकतर लोगो को आवश्यकता से अधिक नकारात्मक टिप्पणियाँ
और आलोचना मिलती है, जो कई बार इतनी ज्यादा होती है कि लोग अपना महत्व भूलने लगते है |
महत्वपूर्ण होने का एहसास
जब आप लोगो को बढ़ावा देते है और बदले में
कुछ नहीं चाहते, तो उन्हें महत्वपूर्ण होने का अहसास होता है | उन्हें लगता है कि
कोई उनकी अहमियत समझ रहा है और अन्य लोग उन्हें कुछ समझते है | एक बार जब वे अपने
बारे में सकारात्मक सोच रखने लगते है तो वे अपने और अन्य लोगो के लिए अधिक
सकारात्मक ढंग से जीने लगते है |
उम्मीद
उम्मीद शायद सबसे अच्छा ऐसा उपहार है, जो आप किसी को पोषित
करके दे सकते है, क्युकी अगर खुद को लेकर उनकी धारणा खराब है, तो वे अपने महत्व को नहीं
देख पाएंगे और उन्हें उम्मीद बंधाकर आप उनकी क्षमता का पूरा उपयोग करने के लिए
उन्हें कोशिश करते रहने और हिम्मत न हारने कि प्रेरणा दे सकेंगे |
सहज रूप से लोगों का
विकास करने वाला कैसे बने
कई लोगों को दूसरो के प्रति स्नेहिल और
सकारात्मक होने में मुश्किल होती है, विशेषकर जब उनके पालन-पोषण का वातावरण बहुत
प्रेरक न रहा हो | लेकिन कोई भी व्यक्ति यह गुण प्राप्त कर सकता है और लोगों के
जीवन में मायने ला सकता है | इसे करने का तरीका इस प्रकार है :
· लोगों के साथ
प्रतिबधता रखें |
· उन पर विश्वास रखें |
· उन्हें अपने तक
पहुचने दें |
· बिना किसी शर्त के
मदद करें |
· लोगों को अवसर दें |
· उन्हें उच्चतर स्तर
पर ले जाएँ |
3.
प्रभाव डालने वाला व्यक्ति.... लोगों में विश्वास
रखता है
लोगों के साथ काम करते हुए उन पर भरोसा करना
किसी को प्रभावित करने वाले का एक अनिवार्य गुण है |
अधिकतर लोगों का
स्वयं पर विश्वास नहीं होता
लोगों का स्वयं पर विश्वास न होने से उनकी
हार होती है | अपने उपर जरा भी आस्था होने पर लोग बड़े-बड़े काम कर सकते है | लेकिन
उसके बिना उन्हें बहुत परेशानी होती है |
अधिकतर लोगों के पास
ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होता, जो उन पर विश्वास रखे
कई लोगों के मामले में उनके बहुत नजदीकी लोग
ही उन पर आस्था नहीं रखते | उनके पक्ष में कोई नहीं होता |
अधिकतर लोग यह बता
सकते है कि उन पर किस को विश्वास है
हमेशा याद रखे कि आपका लक्ष्य लोगों के मन
में अपने बारे में उच्च विचार पैदा करना नहीं है, बल्कि उन्हें अपने
बारे में अच्छा सोचने कि ओर ले जाना है | उन पर आस्था रखे और वे भी वही करने
लगेंगे |
आपके विश्वास को
सच्चा साबित करने के लिए लोग कुछ भी करेंगे
अगर आप लोगों पर भरोसा रखेंगे और उनसे अच्छा
करने कि उम्मीद रखेंगे, तो वे अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करने के लिए अतिरिक्त प्रयास
करेंगे | इस प्रक्रिया में आपको और उन्हें, दोनों को लाभ होगा | जो लोग हमारी
काबिलियत पर विश्वास रखते है, वे हमें न केवल प्रोत्साहित करते है, बल्कि ऐसा वातावरण
बनाते है, जिससे सफल होना अधिक आसान होता है |
काम में विश्वास करना
आस्था है
अगर आप अन्य लोगों की सहायता करना चाहते है
और उनके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालना चाहते है, तो आपको उनके साथ
उसी विश्वास के साथ पेश आना चाहिए | लोगों पर विश्वास करने वाला बनें और आप
देखेंगे कि बहुत ही संकोची और अनुभवहीन लोगों को व्यक्तित्व कैसे खिलता है |
लोगों पर आस्था रखने
वाला कैसे बनें
अधिकतर लोगो को दूसरो पर आस्था रखना सीखना
पड़ता है | दूसरो पर विश्वास करने के गुण को बढ़ाने के लिए इन सुझावों पर अमल करने
की कोशिश करें |
सफल होने से पहले उन
पर विश्वास करें
लोगों द्वारा खुद को साबित करने से पहले उन
पर विश्वास रखना बहुत कठिन है | लेकिन क्षमता के चरम पर पहुचाने के लिए लोगों को
प्रेरित करने का यही तरीका है | उनके सफल होने से पहले आपको उन पर विश्वास रखना
होगा और कई बार उनके स्वयं पर विश्वास रखने से पहले ऐसा करना होगा |
उनके गुणों को महत्व
दें
लोगों पर अपने विश्वास को दिखाने और उन्हें
प्रेरित करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि उनके गुणों पर ध्यान केन्द्रित किया
जाएँ | यदि कोई इस बात पर विश्वास करें कि उनके भीतर कुछ ऐसा है, जो परिस्थितियों से
श्रेष्ठ है तो नतीजे बहुत शानदार हो सकते है | लोगों की शक्तियों को महत्व देकर आप
यह विश्वास करने में उनकी मदद करते है कि उनमे सफल होने के लिए आवश्यक गुण मौजूद
है |
उनकी पूर्व सफलताओ की
सूची बनायें
ऐसा करने का एक सबसे अच्छा तरीका लोगों को
उनकी पहले की उपलब्धियां याद करवाना है |
असफल होने पर उनमें
आत्मविश्वास का संचार करें
कई लोग दृढ-निश्चयी नहीं होते और मुश्किल का
संकेत मिलते ही हिम्मत हार जाते है | उन्हें आगे बढ़ाने और प्रेरित करने के लिए
आपको उनमे अपना विश्वास जाताना होगा, यह ऐसे समय में भी करना होगा जब वे गलतियाँ
कर रहे होंगें या उनका प्रदर्शन अच्छा न हो |
एक-दूसरे के साथ जीत
का अनुभव करें
लोगों को सफलता के लिए सही मायने में
प्रेरित करने के लिए उनमे यह भरोसा जगाना जरुरी है कि वे जीत सकते है | उन्हें यह
भरोसा दिलाने के लिए कि वे जीत सकते है, उन्हें ऐसी स्थिति में रखे कि उन्हें
छोटी-छोटी सफलताएँ मिलती रहें |
उनकी भावी सफलता की
कल्पना करें
जब भी आप दूसरो के लिए कोई तस्वीर बनायें,
उसमे उनकी भावी सफलता के रंग भरे, रचनात्मक तरीके से उन्हें आगे बढ़ाये, उन्हें प्रेरित करें
और आगे बढ़ते रहने के लिए उत्साहित करें |
जीवन के एक नए स्तर
की अपेक्षा करें
जब आप लोगों में आस्था रखते है, तो आप उनके
क्षितिज का विस्तार करने में उनकी मदद करते है और उन्हें उत्प्रेरित करते है कि वे
एक बिलकुल नए स्तर के जीवन तक पहुचे |
जीवन जीने के नए तरीके के लिए आवश्यक है, रवैये में बदलाव |
जब लोगों के रवैये में अपने लिए, सफल होने
की अपनी योग्यता और अपनी पूर्णतम क्षमता के प्रयोग में संशय के बजाय आत्मविश्वास
आता है, तो उनके जीवन में सब कुछ बदल जाता है और यह उनकी बेहतरी के लिए होता है |
4.
प्रभाव डालने वाला व्यक्ति... लोगों की
बात सुनता
है
सभी लीडरो ने इस कौशल को लोगों को प्रभावित
करने की योग्यता व् सफल होने के मामले में अपरिहार्य मन है | यह है सुनने की
योग्यता|
सुनने का महत्व
प्रभाव डालने वाले लोग एक अच्छा श्रोता बनने
के अविश्वनीय महत्व को समझते है | अगर आप पूरे समय बातचीत करते रहते है, तो आप कुछ
भी नहीं सीख पाते | सुनने के इन लाभों पर विचार कीजिये :
· बात सुनने से सम्मान
व्यक्त होता है
· सुनने से रिश्ते बनते
है
· सुनने से जानकारी
बढ़ती है
· सुनने से विचार
उत्पन्न होते है
· सुनने से निष्ठा बनती
है
· सुनना आपकी अपनी व
दूसरो की मदद करने का अच्छा तरीका है
सुनने के मार्ग में
आने वाली आम बाधाएँ
o बातचीत को आवयश्कता
से अधिक महत्व देना
o ध्यान केन्द्रित न
करना
o मानसिक थकान महसूस
करना
o स्टीरियोटाइपिंग
(रूढ़िबधता)
o निजी भावनात्मक बोझ
o खुद में ही खोये रहना
सुनने का कौशल कैसे
विकसित किया जाये
ü वक्ता की ओर देखे
ü बीच में न टोकें
ü समझने पर ध्यान दें
ü सही समय पर आवश्यकता
निर्धारित करें
ü अपनी भावनाओ पर
नियंत्रण रखें
ü अपने निर्णय को रोककर
रखे
ü बड़े अंतराल पर सारांश
करें
ü स्पष्टीकरण के लिए
प्रश्न पूछे
ü सुनने की अपनी
प्राथमिकता बनायें
5.
प्रभाव डालने वाला व्यक्ति....
लोगों को समझता है
अगर आप लोगों को नहीं समझ सकते और उनके साथ
काम नहीं कर सकते, तो आप कुछ भी हासिल नहीं कर सकते | आप प्रभाव डालने वाला
व्यक्ति तो बिलकुल नहीं बन सकते |
लोगों को समझने से
बहुत लाभ होता है
लोगों को अपना समय देकर और उन्हें समझने में
परेशानियां उठाकर आपको जितना लाभ होगा, उतना किसी और चीज़ से नहीं होगा | कोई और
चीज़ आपके दर्जे को उतना नहीं उठा सकती | लोगों को समझने से अधिक संतुष्टि और
प्रसन्नता आपको किसी अन्य बात से नहीं मिल सकती |
लोग दूसरो को समझने
में नाकाम क्यों रहते है
दूसरो को लेकर समझ कि कमी हमारे समाज में
लगातार तनाव का स्रोत रही है | दूसरो को समझने में नाकामी के बहुत से कारण है :
o भय
जो बात आपकी समझ में नहीं आती, न तो उससे
घृणा करनी चाहिए और न ही उसका विरोध | लोग जब दूसरो को समझ नहीं पाते, तो वे अक्सर
डरकर अपनी प्रतिक्रिया जताते है | और फिर यह एक दुष्चक्र बन जाता है |
o आत्मकेंद्रित होना
जब किसी को समझने में डर राह का रोड़ा नहीं
होता, तो अक्सर आत्मकेंद्रित होना एक रूकावट बन जाता है |
अपना रवैया आत्मकेंद्रित होने से बदलकर
लोगों को समझने वाला बनाने के लिए दूसरे व्यक्ति के दृष्टिकोण से स्थिति को देखने
के प्रयास कि इच्छा और प्रतिबध्हता होनी चाहिए |
o मतभेदों को समझने में
नाकामी
लोगों को अपनी तरह से ढालने के बजाय उनमे
मौजूद अंतर की सराहना करना सीखें | अगर किसी में वह प्रतिभा है, जो आपमें नहीं है, तो यह अच्छी बात है
| आप दोनों मिलकर अपनी कमजोरियों को अपनी ताकत बना सकते है | अगर दूसरा व्यक्ति एक
अलग संस्कृति से आता है, तो आप उससे सीखकर अपने क्षितिज को बढ़ा सकते है |
स्वभाव के बीच के अंतर को भी सराहें | विविधता से लोगों के बीच संबंध दिलचस्प बन
जाते है |
o समानता को स्वीकारने
में नाकामी
लोगों के बीच काफी समानताएँ है | हम सबकी
आशाएँ व भय, खुशियाँ और तकलीफे, सफलताएँ व समस्याएँ होती है |
हर कोई अपने आस-पास की घटनाओ पर भावनात्मक
प्रतिक्रिया करता है | समझ बढ़ाने के लिए आप यह सोचिये कि अगर आप उस स्थिति में
होते तो आप कैसा महसूस करते | संभव है कि जिस व्यक्ति के साथ आप बात कर रहे है, वह भी वैसा ही कुछ
महसूस कर रहा हो |
हर किसी को लोगों के बारे में ये बातें
समझनी चाहिए
लोगों की जरूरतों और इच्छाओ को जानना उन्हें
समझने के लिए आवश्यक है | अगर आप उन्हें समझ सकते है, तो आप उन्हें प्रभावित कर
सकते है और उनके जीवन पर सकारात्मक ढंग से असर डाल सकते है | इसके लिए कुछ बाते है
:
1.
हर कोई महत्वपूर्ण बनना चाहता है |
2.
लोगों को इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप कितना कुछ
जानते है, उन्हें इससे फर्क पड़ता है कि आपको उनकी परवाह है |
3.
हर किसी को किसी की आवश्यकता होती है |
4.
प्रत्येक व्यक्ति कुछ बन सकता है अगर कोई उसे समझने
व उनमे विश्वास रखने वाला हो |
5.
किसी कि मदद करने वाला व्यक्ति कई लोगों को
प्रभावित करता है |
दूसरो को समझने का
चुनाव करें
अंततः लोगों को समझ पाना एक चुनाव है | कुछ
लोगों में सहजबोध जन्मजात होता है, जिसके कारण वे दूसरो कि सोच और भावनाओ को समझने
में कामयाब रहते है |
अगर आप लोगों को प्रभावित करना चाहते है तो
आपमें ये गुण होने चाहिए :
दूसरे व्यक्ति का
परिप्रेक्ष्य
अधिकतर लोग अन्य लोगों और घटनाओ को अपनी स्थिति, अपनी पृष्ठभूमि या परिस्थितियों के सन्दर्भ में देखते है |
जब कभी आप चीजों को
दूसरो के नजरिये से देखते है, तो आप जिंदगी को बिलकुल नए ढंग
से देखने का दृष्टिकोण पाते है | फिर दूसरो कि मदद करने के ने तरीके आपको मिलते है
|
लोगों को लेकर सकारात्मक रवैया
लोग आमतौर पर वही
देखते है, जिसकी उन्हें तलाश होती है और वही सुनते है, जो वे सुनना चाहते है | अगर लोगों को लेकर आपका रवैया सकारात्मक है, तो
उनके सर्वश्रेठ पहलू में विश्वास रखिये और अपनी मान्यताओं के अनुसार बर्ताव कीजिये, फिर आप उनके जीवन पर प्रभाव डाल सकेंगे | इसकी शुरुआत लोगों को लेकर आपकी
सोच से होती है|
6.
प्रभाव डालने वाला व्यक्ति...
लोगों का विस्तार करता है
जब आप लोगों के लिए
समग्रता का उदाहरण बन जाते है तब वह आप से प्रभावित होते है | अगर आप चाहते है कि
लोग सचमुच आगे बढ़े, बेहतर हो और सफल बनें, तो आपको अगला कदम उनके साथ बढ़ाना होगा |
आपको उनका सलाहकार बनना होगा |
सलाह देने का अर्थ
बुद्धिमान व्यक्ति
वह है, जो अपनी ऊर्जा उन लक्ष्यों पर नहीं लगाता, जिसके लिए वह
उपयुक्त नहीं है, समझदार इंसान वह है, जो अपनी क्षमता के
अनुसार काम चुनता है और दृढ़तापूर्वक उसे उत्कृष्ट ढंग से करते रहने कि कोशिश करता
है |
लोगों का विस्तार एक
निवेश है
दुनिया में अन्य
कोई काम नहीं, जो किसी दूसरे इंसान के सफल होने में
सहायता करने जितना श्रेष्ठ हो | लोगों के विस्तार में मदद करना उन अविश्वसनीय
कार्यो में से एक है, जो आप उनके लिए कर सकते है |
जब आप दूसरो का
विस्तार करते है,तो आप कई चीज़े करते है :
उनके जीवन स्तर को बढ़ाना
महानतम उपलब्धियाँ
वे है, जो दूसरो को लाभ पहुंचाती है | जैसे-जैसे लोग अपनी
विशेषताओ व प्रतिभाओ को विकसित करते है, नए कौशल सीखते है और
समस्या हल करने की अपनी क्षमताओं को बढ़ाते है, तो उनके जीवन
कि गुणवत्ता तथा उनकी संतुष्टि का स्तर नाटकीय ढंग से बेहतर होता है |
सफलता के लिए उनका सामर्थ्य बढ़ाएं
अच्छा भविष्य किसी
काम में नहीं होता, बल्कि उस इंसान में होता है जो
उस काम को कर रहा होता है | दूसरो का विस्तार करने पर आप उनके भविष्य को उज्ज्वल
कर देते है |
विकास की उनकी क्षमताबढ़ाएं
जब आप विस्तार करने
में लोगों कि मदद करते है,तो आप उन्हें ऐसे साधन थमाते है
जो केवल वर्तमान में ही नहीं बल्कि उनके भविष्य को भी सुरक्षित करते है | विस्तार
के दीर्धकालीन लाभ होते है | इससे वे चीजों से बेहतर तरीको से निपट सकते है और
सीखने व् आगे बढ़ने की उनकी क्षमता बढ़ती है | उनका विकास कई गुना हो जाता है |
अपने संगठन की क्षमता बढ़ाएं
जिन लोगों का
विस्तार कर रहे है, अगर वे किसी समूह का हिस्सा है, तो ऐसे में उनके विकास से पूरे समूह को लाभ पहुँचता है |
स्वयं को विस्तार
करने वाला बनाये
जरुरी नहीं कि
लोगों का विस्तार करने कि इच्छा का मतलब है कि वे इस काम के लिए तैयार है | उन्हें
स्वयं पर पहले मेहनत करनी पड़ती है | पहले स्वयं को बेहतर बनाना होगा और अपना
विस्तार करना होगा, तभी आप विस्तार करने में बाकी
लोगों कि मदद कर सकेंगे | आज से ही अपने विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बनायें |
विस्तार के लिए लोगो
का चुनाव सावधानी से करे
एक बार आप आगे बढ़
गए तो आपको ध्यान से चुनाव करना होगा कि आप किन लोगों के साथ काम करेंगे आपको सभी
लोगों के सामने समग्रता से पेश आना होगा, वे चाहे
आपके नजदीकी हों या फिर पूरी तरह से अजनबी | इस प्रक्रिया में आपको बहुत गहरे से
जुड़ना होगा | आपको अपने आस-पास के सबसे होनहार लोगों के साथ अफ्ले काम करना होंगा, ऐसे लोग जो आगे बढ़ने के विचार को ग्रहण कर सकें |
जिनका आप विस्तार
करना चाहते है, तो इन दिशा-निर्देशों का ध्यान रखे :
·
ऐसे लोग चुने, जिनका
जीवन-दर्शन आपके जैसा हो - अगर आपकी बुनियादी बातें सामान न हो, तो आप दोनों के लक्ष्यों में विरोध हो सकता है पर आपको
अपनी अपेक्षा के अनुरूप नतीजे नहीं मिल पाएंगे |
·
ऐसे लोग चुने जिनकी
सामर्थ्य में आपको सचमुच विश्वास हो – आप उन लोगों कि मदद नही कर सकते, जिनमे आपका
विश्वास न हो | उन लोगों के लिए स्वयं को झोकं दे, जो आगे बढ़ेंगे और बदलाव लायेंगे
|
·
ऐसे लोग चुने जिनके जीवन
पर आप सकारात्मक प्रभाव डाल सकें – आपको लोगों कि क्षमता और अपनी शक्तियों व अनुभव
के बीच उचित संतुलन का ध्यान रखना होगा |
·
लोगों की क्षमताओं के
अनुसार उन्हें उचाई पर ले जाएँ – सबसे बड़े मार्गदर्शक वे होते है, जो लोगों को उनकी क्षमता के परे ले जाएँ | एक सफल विस्तार
करने वाला दूसरो की क्षमता का मूल्यांकन करता है और उन्हें सफल होने की स्थिति में
लाता है|
·
सही समय पर शुरुआत करें –
दूसरो के जीवन में सही समय पर प्रक्रिया की शुरुआत करें | अगर आपने जल्दी शुरुआत
कर दी, तो हो सकता है कि लोग उस समय विकसित होने कि आवश्यकता ही न
महसूस करते हों | अगर देरी हुई, तो संभव है कि उनकी सहायता करने का अवसर आप गवां
दें |
लोगों को विस्तार की
प्रक्रिया में ले जाने को अपनी प्राथमिकता बनायें
दूसरो का विस्तार
करना लाभप्रद और मजेदार हो सकता है, लेकिन इसमें समय, धन और मेहनत लगती है | इसी कारण आपको प्रक्रिया को लेकर
प्रतिबद्ध होना होगा और उसे अपनी पहली प्राथमिकता बनाना पड़ेगा | इन सुझावों पर
ध्यान दें :
उनकी क्षमता देखें
दूसरो का विस्तार
करने वाला होने के नाते आपके पास यह विशेषाधिकार है कि आप उनकी क्षमता की ख़ोज और
उसे विकसित करने में उनकी मदद करें | लेकिन यह तब तक नहीं कर सकते, जब तक कि आप उनकी क्षमता को न देख लें |
उनके भविष्य की कल्पना करें
विस्तारित होने
वाले लोगों से आगे की सोंचें और उनके सोचने से पहले अपने मस्तिष्क की शक्ति से
उनके भविष्य को देखें | आप उनके भविष्य की कल्पना कर पाएंगे, जिससे उन्हें प्रेरित करने व उनका विस्तार करने में आपको
मदद मिलेगी |
जब आप दूसरो के लिए
उनके भविष्य का खाका बनाते है तो आप उनकी क्षमता और सम्भावनाये देखने में उनकी मदद
करते है | अगर उसमे आप अपनी आस्था मिला दे, तो लोगों
में उसे पूरा करने का जोश आ जाता है |
उनके जूनून को जानें
लोगों का विस्तार
करने और उनके बढ़ने में, आपको उनकी मदद करनी है | और उसका एक तरीका उनके जूनून को
समझना है | उनके जूनून को जानने के बाद आपको उसका इस्तेमाल करना है | उन्हें
दिखाइए कि वह उनकी को इतना बढ़ा सकता है कि वे अपने जीवन को अपनी कल्पना के मुताबिक
जी सकें | जूनून उनके सपनो को पूरा करने में मददगार हो सकता है | हम सपनो से बढ़ते
है | जूनून वह ईंधन है,जो सपनो को पालने-पोसने और बचाए
रखने में लोगों कि मदद करता है |
चरित्र की कमियों पर ध्यान दें
आपका लक्ष्य यह
होना चाहिए कि जिन लोगो का आप विकास कर रहे है, वे चुनौतियों
के बीच मजबूती से खड़े हो सकें | हर स्थिति में समग्रता से बर्ताव करना सीखने में
दूसरो कि सहायता करें, जिससे वे बढ़ने और अपनी क्षमता तक
पहुँचने के लिए तैयार होंगे |
उनके गुणों पर ध्यान केन्द्रित करें
लोगों की कमजोरियों
पर ध्यान देने के बजाय उनकी खूबियों पर ध्यान दें | पहले से मौजूद हुनर को और
तराशें | गुणों की सराहना करें | उनमे मौजूद सहज गुणों को उभारे |
एक बार में एक कदम उठायें
जब तक आप अपनी
निपुणता के क्षेत्र से परे जाकर कुछ करने कि कोशिश न करें, तब तक आपका विकास नहीं होगा | हमारे सुझाव है कि आप विकास
की प्रक्रिया में इन चीजों को शामिल करें :
1.
रवैया : रवैया न केवल लोगों के अपने जीवन के हर पहलु को प्रभावित करता है, बलकी दूसरो पर भी असर डालता है |
2.
संबंध : दुनिया लोगो से बनी है, इसलिए हर किसी को दूसरो के साथ
असरदार ढंग से बर्ताव करना चाहिए | अगर लोग मिलजुल कर रहें,
तो वे जीवन के किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकते है |
3.
नेतृत्त्व : सब कुछ नेतृत्त्व पर निर्भर करता है | जिन लोगों का आप विकास कर रहे है, अगर वे दूसरो के साथ काम करते है, तो
उन्हें उनका नेतृत्त्व करना सीखना होगा |
4.
निजी एवं पेशेवर कौशल : जब आप बढ़ने में लोगों कि मदद करते है, तो भीतर से काम शुरू करें | लोगों
के साथ क्या होता है, बदलाव उससे नहीं होता, बल्कि
उससे होता है जो लोगों में होता है |
लोगों को संसाधन
उपलब्ध कराये
बढ़ने में लोगों की
मदद करने के लिए आपको उनके हाथों में संसाधन देने होंगे, चाहे वह किताबे हो, टेप्स हो,
पत्रिकाओ के लेख हो या ऐसा कुछ भी जो उनका हौसला बढ़ाये या फिर उन्हें कुछ निर्देश
दें | लोगों के विकास के लिए लगातार संसाधन निर्मित करते रहे |
उन्हें विस्तार के
अनुभवों से परिचित कराये
जब आप लोगों को
विस्तार से जुड़े अनुभव देते है, तो आप उनमे उड़ान की इच्छा जागते
है |
उत्कृष्ट लोगों के
साथ सम्मलेन, विचार गोष्ठियों, बैठको और विशेष आयोजनों का जबरदस्त असर पड़ता है |
वे हमें हमारी आरामदायक स्थिति से बाहर निकलते है,
हमें हमारी सीमओं से परे ले जाते है या फिर हमें जीवन के नए स्तरों तक पहुँचने की
चुनौती देते है |
उन्हें स्व-विस्तारक
बनना सिखाएँ
मानव व्यवहार का एक
सिध्हंत यह है कि लोग अवचेतन तौर पर स्वयं ही अपने बौद्धिक विकास को रोकते है | जब
लोग दुनिया के साथ एक आरामदायक स्थिति में पहुँच जाते है, तो वे सीखना बंद कर देते है |
जब आप लोगों को
विकास कि कद्र करना सीखा देते है, तो वे स्वयं अपना विस्तार करने लगते है | जब आप
दूसरो को विकसित होने में उनकी मदद करते है, तो उन्हें
वह दे जो उन्हें चाहिए, ताकि वे अपना ध्यान स्वयं रखना सीख
सकें | उन्हें संसाधनों की ख़ोज करना सिखाएं|
7.
प्रभाव डालने वाला व्यक्ति...
लोगों का मार्गनिर्देशन करता है
अधिकतर लोगों को जीवन की परेशानियों से निकलने के लिए किसी की मदद की जरुरत
पड़ती है | ज्यादातर लोगों को तब तक लगातार मार्गदर्शन की जरुरत पड़ती है, जब तक कि उनकी जिंदगी ढर्रे पर न आ जाये | और फिर उन्हें
प्रोत्साहित किया जा सकता है कि वे अपना सफ़र अपने बलबूते पर पूरा करें |
मार्गनिर्देशन गंतव्य
को पहचानता है
अपने सपनों को दफ़न करने का मतलब खुद को दफ़न करना है, क्युकी हम ‘उससे बने है जिससे हमारे सपने बनते है |’ ईश्वर
का सपना है कि हम अपनी क्षमता तक पहुंचे |
आपको बाकी लोगों के सपनों की ख़ोज में उनकी मदद करनी होगी और फिर उनकी और
पहुँचने में उनका साथ देना होगा |
आपको लोगों में यह जानना होगा कि :
·
उनकी चाहत क्या है |
·
उन्हें क्या अच्छा लगता है
|
·
उनके सपने क्या है |
मार्गनिर्देशक मार्ग
की रूपरेखा बनाता है
जब आप लोगों के
जूनून, उनकी क्षमता और कल्पनाओं को पहचानते है, तब आप उन्हें अधिक गहरे व सावधानी से देख पाते है | मार्गनिर्देशक होने
के नाते जब आप लोगों के सपनो को पहचानने में मदद करते है, तो
आपको उन्हें सच में तब्दील करने का रास्ता बनाने में भी उनकी मदद करनी होगी | इसका
अर्थ है कि आपको रास्ते की रूपरेखा बनानी होगी और लक्ष्य निर्धारित करने होंगे | लोगों
की मदद करने के लिए इन क्षेत्रों पर ध्यान दे :
उन्हें कहाँ जाना है
अपने लक्ष्यों तक
पहुँचने की कोशिश में लोग अपने रास्ते से कितना भटक जाते है | मार्गनिर्देशक होने के नाते आपको उन्हें सबसे
अच्छा रास्ता दिखाना होगा |
उन्हें क्या जानना है
एक अच्छा
मार्गनिर्देशक दूसरो कि कमजोरियों की पहचान करता है और उन्हें दूर करने में लोगों
कि मदद करता है |
उन्हें कैसे विकास करना है
लोगों के साथ काम करते हुए आपको न केवल उनके दीर्धकालीन गंतव्य की योजना बनानी होगी, बल्कि रास्ते में उठाये गये छोटे-छोटे कदमो पर भी विचार करना होगा | प्राप्त करने योग्य लक्ष्यों की पहचान करने में उनकी मदद करें, जिससे उन्हें आत्मविश्वास मिलेगा और वे तरक्की कर पाएंगे |
मार्गनिर्देशक आगे की
सोचता है
मार्गनिर्देशक होने
के नाते आपको दूसरो के लिए आगे की सोच रखनी होगी | नेतृत्त्व की एक परीक्षा यह है
कि उसे किसी समस्या को संकट कि स्थिति में तब्दील होने से पहले ही पहचान लेना
चाहिए |
आगे बढ़ने के दौरान
आपको ये चार बातों को समझने में उनकी मदद करनी चाहिए :
1.
हर किसी को समस्या का
सामना करना होता है – लोगों को यह समझने कि जरुरत है कि समस्याएँ हर किसी के सामने
आती है| वे चाहे कितने भी सफल हो जाये, उन्हें
समस्याओ का सामना करते रहना होगा |
2.
असफल लोगों कि तुलना में
सफल लोग अधिक समस्याओ का सामना करते है –केवल सफल होने के लिए ही लोग बाधाओं पर
जीत हासिल नहीं करते, बल्कि सफलता प्राप्त करने के बाद भी उन्हें समस्याओ का सामना
करना पड़ता है |
3.
धन से समस्याएँ हल नहीं
होती - धन से समस्याएँ हल नहीं होती बल्कि पैसे वाले लोग कम संतुष्ट होते है और
उन्हें अतिरिक्त समस्याओ का सामना करना पड़ता है |
4.
समस्याएँ विकास का अवसर
उपलब्ध कराती है –समस्याएँ जहा कष्ट देती है, वाही वे
विकास के बढ़िया अवसर भी उपलब्ध कराती है |
मार्गनिर्देशक मार्ग
में परिवर्तन करता है
हर किसी में समस्या सुलझाने का सहज गुण नहीं होता | अधिकतर लोगों के लिए यह
एक कौशल है, जो उन्हें सीखना चाहिए | मार्गनिर्देशक होने के नाते, इस स्थिति से बचने में आप लोगों की मदद कर सकते है |
उन्हें सिखाएँ कि वे
संशय करने वाले आलोचकों पर ध्यान न दें
मार्गनिर्देशक होने
के नाते,आप उन्हें सिखाये कि आलोचकों पर ज्यादा ध्यान न दें |
समस्या का हल खोजने से सौ गुना आसान है, दूसरो की आलोचना करना | आलोचना आपको सफल
नहीं बना सकती | लोगों की मदद करें और उन्हें बताएँ कि आलोचना को अनदेखा करे और
अपनी नजरे मंजिल पर जमाये रखें | उन्हें बताएँ कि आलोचकों को चुप कराने का सबसे
अच्छा रास्ता समस्या का समाधान करके आगे बढ़ जाना है |
उन्हें सिखाएँ कि चुनौतियों
से विचलित न हों
मुश्किलों के सामने
कोई भी हतोत्साहित हो सकता है | उन्हें सकारात्मक रवैया रखने के लिए प्रोत्साहित
करें और समस्याए सुलझाने के तरीके सिखाएँ |
कोई ऐसी समस्या
नहीं, जिसे सुलझाना असंभव हो | समय, विचार और
सकारात्मक रवैये से कोई भी हल निकला जा सकता है |
आसान उपाय करने के
लिए उन्हें प्रोत्साहित करें
सबसे चतुराई भरे
तरीके के बजाय समस्या सुलझाने के लिए साधारण-से तरीके की पहचान करना है |
समस्या के प्रभावी
हल के लिए निर्णय लेने की क्षमता होनी चाहिये
| यह समझने मे दूसरो की मदद करे कि उन्हें अपने रास्ते मे
बदलाव लाने होगे,साधारण हल खोजने होगे,
जिन्हें वे कारगर मानते हो ओर फिर बिना देरी के उन पर काम करना होगा |
उनमे आत्मविश्वास
भरें
जिन लोगों कि आप
मदद कर रहे है, उन्हें प्रोत्साहित करते रहें | आपकी
सोच जीवन में किसी भी बात से अधिक मायने रखती है | यह आपकी कमाई, आपके रहने की जगह, आपकी सामाजिक स्थिति और इस बात
से भी कि लोग आपके बारे में क्या सोचते है |
मार्गनिर्देशक लोगों
के साथ रहता है
अच्छा
मार्गनिर्देशक अपने लोगों के साथ दोस्त कि तरह चलता है | आप जब उन लोगों के साथ
होते है,जिन्हें आप प्रभावित करते है व सलाह देते है, तो आप लोग मिलकर मुश्किल वक्त का सामना करते है | न आप सम्पूर्ण है और न
वे होंगे | आपका सबसे अच्छा दोस्त वह है, जो आपके सबसे अच्छे
आयाम को उभारता है |
8.
प्रभाव डालने वाला व्यक्ति...
लोगों से जुड़ता है
प्रभाव डालने वाला
व्यक्ति पूरे विश्वास से लोगों से जुड़ता है |
जुड़ने से लोग उच्चतर
स्तर तक पहुँच पाते है
दूसरो को सलाह देने
की प्रक्रिया में उनसे जुड़ना बहुत महत्वपूर्ण है | जब आप लोगों पर सकारात्मक असर डालना
चाहते हो | जब आप लोगों का मार्गनिर्देशन करना चाहते है, तब आप उनके जीवन में आने वाली रूकावटो और मुश्किलों से
निपटने में उनकी मदद करते है |
लोगों के साथ जुड़ने
के लिए नौ सोपान
I. लोगों के महत्व को समझे– आप लोगों से जुड़कर उनका
नेतृत्त्व तभी कर सकते है, जब आप उनके महत्व को समझते हों |
जब आप लोगों को बताते है कि आप उनके महत्व को समझते है, तो
वे भी आपके साथ वैसा ही करते है |
II. बदलाव लाने की मानसिकता रखें– अगर आप कोई महान
कार्य करना चाहते है और सचमुच उसे होते देखना चाहते है, तो आपका रवैया परिवर्तन लाने वाला होना चाहिए |
III. उनकी ओर गतिविधि की पहल करें– लोगों से जुड़ने
की पहल करे | लोगों से वहां मिले, जहाँ पर
वह है | असरदार होने के लिए पहल करें |
IV. समान बातों को देखें–जब भी आप दूसरे इंसान से
जुड़ना चाहते हो, शुरुआत उन बातों से करें, जिन पर आप दोनों की सहमती हो | इसका अर्थ है कि सामान्य आधार की तलाश
करें | सकारात्मक रहे और चीजों को दूसरे इंसान के नजरिये से देखने कि कोशिश करें |
V. व्यक्तित्वों के अंतर को पहचाने और उसका सम्मान करें– हम लोगों के साथ साझे धरातल खोजने में कामयाब हो जाते है, लेकिन साथ ही हमें यह भी समझना व मानना होगा कि हम सभी अलग
है |
चार बुनियादी व्यक्तित्व का वर्णन :
o
आशापूर्ण
o
विषादपूर्ण
o
भावहीन
o
गुस्सैल
लोगों के
व्यक्तित्वों पर ध्यान दे और उनसे उसी बिंदु पर मिलने का प्रयास करें, जहाँ पर वे है | वे आपकी संवेदनशीलता और समझ कि कद्र
करेंगे |
VI. जाने की दूसरों के जीवन में क्या चीज़ महत्व रखती है– लोगों से जुड़ने के लिए आपको इतना जानना है कि उनके लिए क्या महत्वपूर्ण
है | इसके दो तरीके है: उस इंसान के दिमाग को समझना और यह जानना कि वह क्या हासिल
कर चुका है | उसके दिल को समझना और यह देखना कि वह क्या करना चाहता है |
VII. दिल से संवाद करें– लोगों से संवाद करते हुए
आपको दूसरो के साथ बिलकुल सच्चा रहना होगा, चाहे एक व्यक्ति से बात करनी हो या फिर
श्रोता-समूह से | कोई भी ज्ञान, तकनीक या हाज़िरजवाबी कभी
इमानदारी और दूसरो की मदद की सच्ची इच्छा
का स्थान नहीं ले सकती |
VIII. साझें अनुभव बाँटें– संबंध को मजबूत करने के
लिए आपको रास्ता तलाशना होंगा | अपने प्रभाव के अंतर्गत लोगों के साथ पुल बनाने के
रास्तो की तलाश करें, विशेषकर ऐसे समय में जब वे
मुश्किलों का सामना कर रहे हों | इससे संबंध आश्चर्यजनक रूप मजबूत होंगे और आप एक
साथ यात्रा करने के लिए तैयार हो जायेंगे |
IX. जुड़ जाने के बाद आगे बढ़ें– जुड़ने की प्रक्रिया से
गुजरे बिना लोगों को आगे ले जाने से अविश्वास व प्रतिरोध हो सकता है और संबंध
तनावपूर्ण हो सकते है | यात्रा में साथ निकलने से पहले आपको लोगों के साथ खुद को
साँझा करना होगा |
9.
प्रभाव डालने वाला व्यक्ति...
लोगों को सशक्त करता है
लोगों को सशक्त
करने के लिए, प्रभाव डालने वाले व्यक्ति को नीतियों कि बजाय लोगों को महत्व देना
होगा | श्रेष्ठता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना होगा |
दूसरों को सशक्त करने
के क्या मायने हैं
सशक्त करने वाले
व्यक्ति के प्रभाव में आने वाले लोग किसी प्रतिभाशाली कलाकार के हाथ में कागज़ की
तरह होते है | चाहे वे किसी भी चीज़ से बने हों, वे
बहुमूल्य बन सकते है |
सशक्त करने वाले की
योग्यताएँ
हर किसी में सशक्त
बनाने की क्षमता होती है, लेकिन आप हर किसी को सशक्त नहीं
कर सकते | यह प्रक्रिया तभी काम करती है जब ये शर्ते पूरी हो:
ओहदा / पद
सशक्तिकरण के लिए पहली आवश्यक चीज़ है कि जिन लोगों को आप सशक्त करना चाहते है, आपको उनके मुकाबले शक्तिशाली स्थिति में होना चाहिए |
संबंध.....
सशक्तिकरण की दूसरी आवश्यकता है, लोगों के साथ रिश्ता होना | उनके लिए समय और साझे अनुभव की जरुरत होती है | अगर आपने लोगों से जुड़ने कि कोशिश कि है तो आप उनका नेतृत्त्व बेहतर तरीके से कर सकते है |
आदर
अगर आप चाहते है कि
अन्य लोग आपका सम्मान करें, तो आपको भी उनके प्रति सम्मान
व्यक्त करना होगा ....हर कोई महत्वपूर्ण महसूस करना चाहता है | लोगों की परवाह
करना स्वयं में और दूसरो में आस्था को व्यक्त करता है |
प्रतिबद्धता
सशक्तिकरण करने
वाले में प्रतिबद्धता का गुण भी होना चाहिए | प्रतिबद्धता हमें नई शक्ति देती है |
जब आप लोगों को सशक्त करते है, तो आप न केवल उन्हें प्रभावित
करते है, बल्कि आप उन लोगों पर भी असर डालते है, जो इन
लोगों द्वारा प्रभावित होते है | यही गहरा असर है |
दूसरो को उनकी अधिकतम क्षमता तक कैसे सशक्तकिया जाए
दूसरो को सशक्त
करते हुए अपने मार्गदर्शन के लिए इन चरणों का उपयोग करें :
1.
उनका मूल्यांकन करें – लोगों के सशक्तिकरण की शुरुआत उन्हेंआँकने
से करें | सभी लोगों में सफल होने की क्षमता होती है | आपका काम उस सामर्थ्य को
देखना, उसे विकसित करने की राह में आने वाली कमियों की तलाश करना
और उनकी जरुरत के हिसाब से उन्हें तैयार करना है | मूल्यांकनकरने के लिए इन चीजों
पर गौर करे :
·
ज्ञान –लोगों के सामने
समूचा परिदृश्य रखें कि कैसे उनके काम संगठन के उद्देश्यों एवं लक्ष्यों के अनुरूप
है | ज्ञान केवल शक्ति नहीं है, यह सशक्त भी करता है |
·
कौशल – लोगों को सशक्त
करने वाला होने के नाते आपको यह जानना है कि काम के लिए किस चीज़ की जरुरत है और यह
सुनिश्चित करना है कि उन लोगों के पास वह सब कुछ है, जो सफल होने के लिए चाहिए |
·
इच्छा – लोगों में जब सफल
होने कि इच्छा होती है, तो सशक्तिकरण आसान हो जाता है |
2.
उन्हें काम का आदर्श तरीका बताये - ज्ञान, कौशल और इच्छा रखने वाले लोगों को भी यह जानने कि जरुरत
होती है कि उनसे क्या अपेक्षायें है और उन्हें यह बताने का सबसे अच्छा तरीका है, उन्हें उसका आदर्श रूप दिखाना | जो रवैया और काम करने का तरीका आप उनसे
चाहते है, आप उन्हें उसकी बानगी दिखाएँ | जब भी संभव हो, अपने काम में उन्हें शामिल करें और अपने साथ बढ़ने दें | जो कुछ आप उनसे
चाहते है, उन्हें सिखाने व समझाने का इससे बेहतर कोई अन्य
तरीका नहीं हो सकता |
3.
उन्हें सफल होने कि अनुमति
दें - हर कोई सफल होना चाहता है लेकिन आपके प्रभाव में आने वाला हर व्यक्ति आपकी
तरह नहीं सोचेगा | इसके लिए आपको कुछ करना होगा जैसे :
·
अपेक्षा रखे – आप चाहे जो
कहें या करें, लोग आपमें मौजूद रवैये लो समझ सकते है | अगर आप अपने लोगों से यह
अपेक्षा करते है कि वे सफल हो, तो वे इसे जान जांयेंगे |
·
शब्दों में व्यक्त करें –
लोग आपसे सुनना चाहते है कि आपको उन पर विश्वास है और आप चाहते है कि वे सफल हो |
उन्हें अक्सर बताये कि आप जानते है कि वे कामयाब होंगे |
·
बल दें – लोगों पर आप
जितना भी विश्वास करें, वह कम है | लोगों को सकारात्मक रूप से बल देने को अपनी आदत
बना लें |
4.
उन्हें अधिकार दें –
सशक्तिकरण का मूल तत्व यह है कि आप अधिकार एवं प्रभाव उन लोगों को दें, जिनका आप
मार्गदर्शन कर रहे है और जिन्हें आप विकसित कर रहे है | कई लोग दूसरो को
उत्तरदायित्व देने को तैयार हो जाते है | वे ख़ुशी से उन्हें काम सौप देते है |
लेकिन दूसरो को सशक्त करना अपने काम को बाटने से कही अधिक है | यह अपनी शक्ति और
काम करने कि योग्यता को साँझा करना भी है |
5.
सार्वजनिक तौर पर उन पर
अपना विश्वास जताये –आपको सशक्त किये जाने वाले लोगो को बताना पड़ेगा कि आप उन पर
भरोसा करते है और यह काम आपको सार्वजानिक तौर पर करना होगा | सार्वजनिक रूप से
मान्यता देने से वे जान सकेंगे कि उनके सफल होने पर आपको विश्वास है | वह जान
जायेंगे कि उन्हें आपका सहयोग व समर्थन मिला हुआ है | यह अपने प्रभाव को बांटने व
फ़ैलाने का एक वास्तविक तरीका है |
6.
उन्हें अपना फीडबैक दें –आपको
अपने लोगों को एक ईमानदार व सकारात्मक फीडबैक भी जल्दी ही देना होगा | उन्हें वह
देने कि कोशिश करें, जिनकी उन्हें जरूरत हो, न कि वह जिसके लायक है |
7.
उन्हें अपने बलबूते चलने
के लिए मुक्त करें – आपका अंतिम लक्ष्य उन्हें मुक्त करना होना चाहिए, ताकि वे
अपने निर्णय ले सकें और अपने बलबूते पर सफल हो सकें | इसके अर्थ है कि उनके तैयार
होते ही आप उन्हें जितनी संभव हो, उतनी स्वतंत्रता दें | लोगों को अधिकार व उतरदायित्व
दें और आवश्यकता पड़ने पर सहायता की पेशकश करें |
सशक्तिकरण के परिणाम
सशक्तिकरण के
अविश्वसनीय नतीजे होते है | यह न केवल आपके मार्गदर्शन में लोगों के अधिक
आत्मविश्वासी, उर्जावान और उपयोगी बनने में सहायता
करता है, बल्कि इससे आपका जीवन भी बेहतर होता है, आपको
अतिरिक्त स्वतंत्रता मिलती है और आपके संगठन के विकास व स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता
है |
प्रभाव डालने वाला
व्यक्ति....अन्य प्रभावकारियों को तैयार करता है
सबसे अधिक मायने उन
लोगों ने जोड़े है, जिन्होंने न केवल हमें प्रभावित
किया है, बल्कि हमें प्रभाव डालने वाला भी बनाया है |
कई गुना करने की शक्ति
लोग वास्तव में तभी
आगे बढ़ते है, जब आप उनका मार्गदर्शन करते है | उन्हें
विकसित किया जाना, जीवन की कठिनाईयों के बीच उनका मार्गदर्शन करना, उनसे जुड़ना और
उन्हें सशक्त करना आवश्यक है |
प्रभाव डालने वाला
व्यक्ति बनने में पुन: उत्पादन का चरण बहुत महत्वपूर्ण है :
§ नए नेता तैयार करने से आपका प्रभाव एक नए स्तर तक पहुँच जाता है– जब आप लीडरो या मार्गदर्शकों को प्रभावित करते है, तो आप अप्रत्यक्ष रूप से उन लोगों पर भी असर डालते है, जिन्हें वे प्रभावित करते है | यह कई गुना बढ़ने वाला प्रभाव है |
§ नए लीडर तैयार करने से नए लीडरों की निजी क्षमताएँ बढ़ जाती है– जब कभी आप दूसरों की बेहतर लीडर बनने में मदद करते है, तो आप उनकी क्षमता का स्तर बढ़ाते है | नेतृत्त्व की कमी
किसी इंसान के प्रदर्शन और प्रभाव की योग्यता के लिए एक रूकावट की तरह है | ऐसे
लोगों का नेतृत्त्व करें, जो अन्य लोगों की अगुवाई करते है, तो उनकी उपलबधियां प्राप्त करने की क्षमता असीमित हो सकती है |
§ नए लीडर तैयार करने से संसाधन कई गुना बढ़ जाते है– नेताओ को तैयार करते हुए आप पाएंगे कि आपके संसाधनों का मूल्य बढ़ गया है
| आपके पास अधिक समय होता है, क्युकी आप अपना भार बाँट सकते है
और लोगों को प्राधिकार दे सकते है | आपके कर्मचारी नेतृत्त्व कौशल सीखने के साथ
अधिक समझदार बन जाते है और सलाहकार के रूप में अतिरिक्त फायदा यह होता है कि जिस
किसी को भी आप तैयार करते है, वह आपके प्रति निषठावान रहता
है |
§ लीडर तैयार करने से आपके संगठन का सकारात्मक भविष्यसुनिश्चित होता है– एक अच्छे लीडर के आस-पास हमेशा ऐसे लोग होंगे, जो कुछ निश्चित कामों में उससे भी बेहतर होंगे | यह
नेतृत्त्व का एक विशेष गुण है | कभी भी ऐसे लोगों को काम पर रखने या अपने सहयोगी
के रूप में रखने से न डरें, जो कुछ खास कामों में आप से बेहतर हों | वे आपके संगठन
को ज्यादा मजबूत बनायेंगे |
अपने भीतर नए लीडर तैयार करने की भावना जगाएँ
हर किसी में यह
क्षमता होती है कि वह लीडरो को विकसित कर व नए लीडर बनाकर प्रभाव को कई गुना कर
दें | अपने भीतर नए लीडरो को तैयार करने वाले व्यक्ति को जगाने के लिए इन सिधान्तो
को अपने जीवन का अंग बनाएँ :
ü स्वयं का नेतृत्त्व अच्छी तरह करें : दूसरों का नेतृत्त्व करने में सक्षम होने की शुरुआत स्वयं अपनी अगुवाई
अच्छी तरह करने के साथ होती है | अगर आप अपने निजी विकास को अपना साप्ताहिक लक्ष्य
और दैनिक अनुशासन बना लें, तो आप नए लीडरों को तैयार कर सकते है |
ü संभावित लीडरो की लगातार तलाश करते रहें : अगर आप नए लीडर तैयार करना चाहते है, तो आपको
नेतृत्त्व की संभावना वाले अच्छे लोगों की जरुरत होगी | अगर आप स्वयं को लीडर के
रूप में विकसित करते रहेंगे, तो जल्दी ही आप दूसरों को भी विकसित कर सकेंगे | अगर
आप अच्छे नए लीडर तैयार करना चाहते है, तो आपको बेहतरीन
लोगों की तलाश करनी होगी और उन्हें अपने साथ शामिल करना होगा |
ü टीम को प्राथमिकता दें : लीडरों को तैयार करने
वाले महान लोग अपने बारे में सोचने से पहले टीम की भलाई के बारे में सोचते है| सर्वश्रेषठ
लीडर वह है, जो ऐसे लोगों को इस सीमा तक विकसित करने
के लिए तैयार होता है कि वे अंतत: ज्ञान व योग्यता में उसे पीछे छोड़ दें | लीडर
तैयार करते हुए अपने प्रभाव को कई गुना बढ़ाने के दौरान आपका यही लक्ष्य होना चाहिए
|
ü अनुयायी तैयार करने के बजाय लीडर तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध रहें : जब आप लीडरो को तैयार एवं सशक्त करते है, तब आप स्वयं पर, अपने संगठन पर, तैयार किये लोगों पर और उनके जीवन से जुड़ें अन्य लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं | प्रभाव डालने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए लीडर तैयार करना सबसे महत्वपूर्ण काम है | अगर आप प्रभाव डालना चाहते है, तो आपको लीडरो के विकास के काम के प्रति समर्पित रहना होगा |
निर्वाह से बढ़ोतरी तक जाना
कई लोग निर्वाह यानि किसी तरह जीवन बिताने के तरीके पर रहते है | उनका मुख्य लक्ष्य अपने पैर जमाए रखना होता है, न कि प्रगति का प्रयास करना | लोगों के विकास के मामले में यह सबसे न्यूनतम स्तर है | अगर आप प्रभाव डालना चाहते है, तो आपको बढ़ोतरी करने वाला बनाना होगा | निर्वाह और बढ़ोतरी के बीच पांच चरण है :
o
अव्यवस्था– लगभग 20 प्रतिशत लीडर विकास प्रक्रिया में निम्न्तम स्तर पर रहते है | वे
अपने संगठन में लोगों को विकसित करने के लिए कुछ नहीं करते, परिणामस्वरूप वहाँ से लोग लगातार बाहर जाते रहते है | वे
भर्ती किये गए लोगों को रोके रखने में नाकाम रहते है | यही वजह है कि वे अव्यवस्थाके
चरण में होते है |
o
आस्तित्व बनाये रखना– विकास के क्रम में अगला चरण आस्तित्व को बनाये रखना है | इसमें लीडर अपने
लोगों के विकास के लिए कुछ नहीं करते, लेकिन वे
लोगों को अपने पास रखने में सफल रहते है | सभी संगठनात्मक लीडरो में से आधे इसी
प्रकार काम करते है | उनके संगठन औसत होते है, उनके कर्मचारी
असंतुष्ट रहते है और कोई भी निजी क्षमता को विकसित नही कर रहा होता | नेतृत्त्व के
इस तरीके से किसी को लाभ नहीं होता |
o
निकल जाना - लगभग 10 प्रतिशत लीडर अपने लोगों को बेहतर नेता बनाने के लिए काम करते
है, लेकिन वे उनके साथ संबंध बनाने पर ध्यान नहीं देते |
परिणामस्वरूप, उनके संभावित नेता अन्य अवसरों की तलाश में संगठन छोड़ देते है | वे
संगठन से निकल जाते है |
o
साथ मिलकर काम करना– जब नेता मजबूत रिश्ते बनाते है, अच्छा
लीडर बनाने के लिए लोगों का विकास करते है, उनकी क्षमता तक
पहुँचने के लिए उन्हें सशक्त करते है और उन्हें संगठन में बनाये रखने में सफल रहते
है, तो कुछ अनोखा होता है | जिस संगठन में यह स्तर होता है, वहां पर सबका मनोबल ऊँचा रहता है और लोग अपने काम से संतुष्ट रहते है |
यहाँ हर किसी को फायदा होता है | ऐसे नेता सर्वश्रेष्ठ कहलाते है |
o
महत्व– विकास प्रक्रिया में एक और कदम बढ़ाया जा सकता है और वह है “महत्व का
स्तर” | उस स्तर पर मार्गदर्शक ऐसे अग्रणियो या नेताओ को विकसित व तैयार करते है, जो संगठन में बने रहते है, अपनी
क्षमता तक पहुँचते है और अंतत: अन्य लीडरों को विकसित करते है | यही पर वास्तव में
प्रभाव कई गुना बढ़ता है | सभी लीडरो का केवल 1% प्रतिशत हिस्सा इस स्तर तक पहुँच
पाता है, लेकिन जो पहुँच जाते है, वे
असीमित वृद्धि प्रभाव क्षमता का बढ़िया इस्तेमाल कर पाते है |
ऐसे लीडर तैयार करना जो अन्य लीडरों को तैयार कर सकें
अगर आप ऐसे लीडरो
को तैयार करना चाहते है, जो अन्य मार्गदर्शको को तैयार
करे, तो आपको उन्हें परामर्श देना होगा |
जब आप संभावित
लीडरों को अपनी छत्रछाया में लेते है, उन्हें
विकसित करते है, सशक्त करते है, उनके
साथ यह साझा करते है कि कैसे प्रभावकारी बना जाये और फिर उन्हें मुक्त कर देते है, ताकि वे अन्य लीडरो को तैयार करें | हर बार ऐसा करने पर आप अधिक सफलता का
बीज बोते है |
प्रभावकारी बनने का
अर्थ है :
· संपर्क में आने वाले हर इन्सान के साथ अखंडता या सत्यनिष्ठा से पेश आना |
· अपने जीवन में मौजूद लोगों का पोषण करना और उन्हें महत्वपूर्ण महसूस करवाना
|
· दूसरो में आस्था व्यक्त करना, ताकि वे
अपने उपर विश्वास रख सके |
· उनकी बात सुनना, ताकि आप उनके साथ रिश्ता बना
सकें |
· उन्हें समझना, ताकि उनके सपने पूरे करने में आप उनकी मदद कर सकें |
· उनका विकास करना, ताकि उनकी क्षमता बढ़ सके |
· जीवन की कठिनाइयो में तब तक उनका मार्गदर्शन करना, जब तक वे इसे स्वयं न करने लगें |
· उनसे जुड़ना, ताकि आप उन्हें एक उच्च स्तर तक
ले जा सकें |
· उन्हें सशक्त करना, ताकि वे अपनी क्षमता के अनुसार
कुछ बन सकें |
· अन्य मार्गदर्शकों को तैयार करना, ताकि
दूसरो के माध्यम से आपका प्रभाव लगातार बढ़ता रहें |
दूसरों को समर्थ
बनाने को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना लें | समय बीतने के साथ लगातार लोगों को
बेहतर ढंग से विकसित करने का काम करते रहे | लोगों के जीवन पर पड़ने वाला प्रभाव ही
आपका इनाम है |